Ambala में सौर ऊर्जा विज्ञापन पर विवाद: PM-सीएम की फोटो इस्तेमाल करने पर निजी कंपनी के खिलाफ FIR.

Apr 19, 2026 - 14:14
 0  8
Ambala में सौर ऊर्जा विज्ञापन पर विवाद: PM-सीएम की फोटो इस्तेमाल करने पर निजी कंपनी के खिलाफ FIR.

अंबाला.

सरकारी योजना के नाम पर नियमों की अनदेखी का मामला सामने आया है। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के निर्देश पर अंबाला कैंट के महेश नगर थाने में एक निजी कंपनी यूनाय एनर्जी के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं।
शिकायत के अनुसार कंपनी ने “प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना (2026-27)” के प्रचार में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की तस्वीरों का बिना अनुमति इस्तेमाल किया।

इसके साथ ही कंपनी ने अपने विज्ञापनों में खुद को सरकारी मान्यता प्राप्त बताकर आम जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया गया है। इस विज्ञापन को आशीष गुलाटी ने सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को शेयर किया है जिसकी प्रतिलिपि भी पुलिस को सौंपी गई है। मामले में प्रतीक और नाम (अनुचित उपयोग निषेध) अधिनियम, 1950 के उल्लंघन का आर है। इस कानून के तहत प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री के नाम और तस्वीर का व्यावसायिक उपयोग प्रतिबंधित है। विभागीय कानूनी राय के बाद स्पष्ट हुआ कि कंपनी की गतिविधियां नियमों के अनुरूप नहीं हैं। इसके आधार पर संबंधित अधिकारियों ने थाना प्रभारी को मामला दर्ज कर जांच करने के निर्देश दिए। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।

जांच में पुलिस अब कंपनी के मालिक तक पहुंचेगी
महेश नगर थाने में 18 अप्रैल 2026 को संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब कंपनी और उसके साझेदारों की भूमिका की जांच कर रही है।अधिकारियों का कहना है कि सरकारी योजनाओं और जनप्रतिनिधियों की छवि का गलत इस्तेमाल कर जनता को गुमराह करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसे मामलों पर रोक लगाई जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0