आबकारी विभाग ने अलग अलग चार स्थानों से अवैध शराब पकड़ी

Nov 5, 2026 - 09:44
 0  8
आबकारी विभाग ने अलग अलग चार स्थानों से अवैध शराब पकड़ी

आबकारी विभाग ने अलग अलग चार स्थानों से अवैध शराब पकड़ी 

पन्ना 

आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना और पन्ना कलेक्टर हर्ष सिंह के निर्देश पर उपायुक्त आबकारी सागर संभाग अलोक खरे के मार्गदर्शन में जिला आबकारी अधिकारी मुकेश मौर्य द्वारा सहायक जिला आबकारी अधिकारी शंभू दयाल सिंह जाटव को नोडल अधिकारी बनाकर टीम गठित कर जिले में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त पन्ना मुकेश पाण्डेय द्वारा बताया गया कि चार अलग अलग स्थानों से अवैध शराब जप्त कर आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किए गए । इनमें श्रीमती सुनीता अहिरवार पति श्री रामगोपाल अहिरवार उम्र 38 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 28 जनकपुर पन्ना के रिहायशी मकान से 25 पाव देशी मदिरा सादा कुल मात्रा 4.5 बल्क लीटर अवैध शराब अनुमानित कीमत 1900 रुपए जप्त किए गए ।

इसके बाद ग्राम रकसेहा थाना कोतवाली पन्ना से रामप्रसाद गौंड पिता श्री भूपत गौंड के रिहायशी मकान के पीछे बाड़े से हाथभट्टी, कच्ची शराब बनाने के उपकरण सहित 12 लीटर हाथभट्टी महुआ निर्मित कच्ची शराब अनुमानित कीमत 1800 रुपए जप्त किए गए ।

ग्राम कृष्णा कल्याणपुर से श्रीमती कल्ली आदिवासी पति श्री लुंजा आदिवासी उम्र 48 वर्ष के रिहायशी मकान से 5 लीटर हाथभट्टी महुआ निर्मित कच्ची शराब अनुमानित कीमत 750 रुपए के साथ हाथभट्टी और कच्ची शराब बनाने के उपकरण जप्त किए गए।  ग्राम भमका थाना बृजपुर से सीताराम कोरी पिता वृंदा कोरी उम्र 30 वर्ष के रिहायशी मकान से 8 लीटर हाथभट्टी महुआ निर्मित कच्ची शराब अनुमानित कीमत 1200 रुपए जप्त किए गए ।

उपरोक्त चारों आरोपियों के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) के अलग अलग आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किए गए । इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक मुकेश पाण्डेय, आबकारी आरक्षक स्मिता ठाकुर, उमाशंकर साहू, नगर सैनिक मोतीलाल प्रजापति, कौशल्या बाई और राजेश पटेल सम्मिलित रहे । आगे भी अवैध शराब के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत कार्रवाइयां जारी रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0