दिल्ली में भय का माहौल: AAP रैली जा रही बस पर हमला, गोलियों की बरसात

Oct 3, 2025 - 10:14
 0  6
दिल्ली में भय का माहौल: AAP रैली जा रही बस पर हमला, गोलियों की बरसात

पंजाब 
झबाल में आम आदमी पार्टी (AAP) की रैली के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के आगमन से पहले बड़ी घटना सामने आई। रैली में शामिल होने के लिए पिंड मूसे से AAP के कार्यकर्ता सरकारी पंजाब रोडवेज की बस से जा रहे थे। इसी दौरान पिंड के कुछ युवकों ने बस पर पत्थर और ईंटों से हमला कर दिया। हमलावरों ने बस के शीशे भी तोड़ दिए और गोलियां भी चलाईं।

इस हमले में चार AAP कार्यकर्ता घायल हो गए। घायलों में सुरिंदर सिंह पुत्र सुखदेव सिंह,अरविंदर सिंह, गुरमीत सिंह, फुमण सिंह शामिल हैं। AAP के सरपंच करनैल सिंह, जो खुद भी इस हमले में घायल हुए, ने बताया कि इस मामले की थाना झबाल में शिकायत दर्ज करवाई गई है और घायल कार्यकर्ताओं को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोप लगाया जा रहा है कि यह हमला BJP से जुड़े कुछ युवकों द्वारा किया गया।

 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0