ट्रंप से बातचीत के मूड में नहीं किम जोंग, उत्तर कोरिया बढ़ाएगा परमाणु हथियारों का जखीरा

Nov 27, 2026 - 05:14
 0  9
ट्रंप से बातचीत के मूड में नहीं किम जोंग, उत्तर कोरिया बढ़ाएगा परमाणु हथियारों का जखीरा

फियोंगयांग

नॉर्थ कोरिया के लीडर किम जोंग उन ने न्यूक्लियर मटेरियल बनाने वाली फैक्ट्रियों का दौरा किया और ज्यादा न्यूक्लियर हथियार बनाने की अपील की. किम जोंग उन का यह कदम अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के हालिया एशिया दौरे के दौरान मुलाकात के ऑफर को नजरअंदाज करने के कुछ दिनों बाद सामने आया है। 

किम जोंग उन ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि वह अपने न्यूक्लियर प्रोग्राम को नहीं छोड़ेंगे और अपने देश को न्यूक्लियर पावर के तौर पर मजबूत करने के लिए बेताब हैं। 

कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए)  ने गुरुवार को बताया कि किम ने न्यूक्लियर मटेरियल बनाने वाली दो फैक्ट्रियों का निरीक्षण किया. इनमें से एक का हाल ही में उद्घाटन हुआ है, जबकि दूसरी का विस्तार किया जा रहा है। 

किम ने कहा कि उनका यह ताजा दौरा कोरियन पेनिनसुला पर हर पल मंडरा रहे न्यूक्लियर खतरों के जवाब में नॉर्थ कोरिया की डिफेंस कैपेबिलिटी को मजबूत करने की कोशिशों का हिस्सा है। 

किम ने बुधवार को एक न्यूक्लियर-पावर्ड इक्विपमेंट प्रोडक्शन बेस और एक न्यूक्लियर रिसर्च इंस्टीट्यूट का भी दौरा किया। 

साल 2010 में अमेरिकी स्कॉलर्स को अपने मुख्य योंगब्योंग न्यूक्लियर कॉम्प्लेक्स में यूरेनियम एनरिचमेंट साइट दिखाने के बाद से नॉर्थ कोरिया ने कुछ ही बार ऐसी साइट्स का खुलासा किया है. नॉर्थ कोरिया ने यह नहीं बताया कि किम ने इस हफ्ते जिन फैक्ट्रियों का दौरा किया, वे कहां स्थित हैं। 

इससे पहले जून में भी जब किम के दौरे के दौरान एक यूरेनियम एनरिचमेंट साइट की झलक दिखाई गई थी. इस बीच, किम ने अमेरिका और साउथ कोरिया के खतरों का हवाला देकर न्यूक्लियर प्रोग्राम को सही ठहराया है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0