क्रूज कार से शराब की तस्करी का भंडाफोड़, पुलिस ने पकड़ी 20 पेटियां अवैध शराब

Nov 29, 2025 - 11:14
 0  7
क्रूज कार से शराब की तस्करी का भंडाफोड़, पुलिस ने पकड़ी 20 पेटियां अवैध शराब

पंचकूला
पिंजौर स्थित सुखोमाजरी बाईपास फ्लाईओवर के पास डिटेक्टिव स्टाफ पंचकूला की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। टीम ने अवैध शराब से भरी कार को काबू किया है। पुलिस ने मौके से हिमाचल स्थित सोलन जिले के गांव नानोवाल टरियां निवासी मनीष कुमार काबू किया है।

बता दें कि डिटेक्टिव स्टाफ के एएसआइ सुखचैन सिंह अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। तभी सूचना मिली कि आरोपित मनीष अपनी कार में चंडीगढ़ से अवैध शराब लोड करके हिमाचल ले जाने वाला है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। पुलिस ने गाड़ी रोकी। वाहन चालक ने अपना नाम मनीष कुमार बताया। तलाशी में गाड़ी की डिग्गी से कुल 20 पेटियां अवैध शराब बरामद हुईं। इनमें देसी और अंग्रेजी शराब के अलावा बीयर भी शामिल थी। पुलिस ने बताया कि टीम को गाड़ी से 12 पेटी देसी शराब एंपायर नंबर-1 मोटा संतरा (144 बोतलें), 3 पेटी किंगफिशर स्ट्रांग बीयर (36 बोतलें), 2 पेटी देसी शराब अध्धा एंपायर नंबर-1 मोटा संतरा (48 अध्धा), 3 पेटी देसी शराब पव्वा एंपायर नंबर-1 मोटा संतरा (150 पव्वे) शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0