सौरभ दास के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, भारतीय नागरिकता को लेकर भी उठे सवाल

Nov 26, 2026 - 09:44
 0  7
सौरभ दास के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, भारतीय नागरिकता को लेकर भी उठे सवाल

नई दिल्ली

CJP नेता सौरभ दास के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी हो गया है। सरकार ने गुरुवार को दिल्ली हाई कोर्ट को इसकी जानकारी दी है। खास बात है कि पासपोर्ट में जानकारी में गड़बड़ी को लेकर पहले उन्हें विदेश जाने से रोका गया था। दास का कहना था कि उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट यूनियन के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुलाया गया था, लेकिन सरकार ने उनकी यात्रा पर रोक लगा दी।

केंद्र सरकार ने गुरुवार को बताया है कि सौरभ दास के खिलाफ नोटिस जारी हुआ है। वहीं, सीजेपी नेता के वकीलों ने कहा है कि उन्हें लुक आउट नोटिस के बारे में कोई जानकारी नहीं है। अदालत ने सरकार से दास की याचिका पर जवाब मांगा है। सरकार की तरफ से कोर्ट पहुंचे एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया चेतन शर्मा ने कहा है कि पासपोर्ट में विसंगतियों के चलते उनकी भारतीय नागरिकता पर भी असर पड़ सकता है।
सौरभ दास को शोकॉज नोटिस दे चुकी है सरकार

बुधवार को ही दास को शोकॉज नोटिस जारी किया गया है, जिसमें उनसे पासपोर्ट में जन्मस्थान से जुड़ी विसंगतियों के बारे में जवाब मांगा गया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा था, 'मैं बताना चाहता हूं कि पासपोर्ट आवेदन में आवेदक को सही जानकारी देने की घोषणा करनी होती है। यदि किसी भी चरण में कोई विसंगति पाई जाती है या अधिकारियों की ओर से इसकी जानकारी दी जाती है और यह तथ्य छिपाने के दायरे में आता है, तो हम आवेदक को अपना पक्ष स्पष्ट करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी करते हैं।'

उन्होंने कहा, 'संबंधित कानून एजेंसियों से मिली रिपोर्ट के आधार पर चेन्नई स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने 23 नवंबर को सौरभ दास को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इसमें उनसे जन्मस्थान के संबंध में सात दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है।'
हाई कोर्ट पहुंच गए थे सौरभ दास

खास बात है कि जब दास को एयरपोर्ट पर रोका गया, तो उन्होंने उच्च न्यायालय का रुख किया था। उन्होंने कहा था कि यात्रा से ठीक पहले इमीग्रेशन काउंटर पर ही रोक दिया गया था। वहां उन्हें पता चला था कि पासपोर्ट को लेकर नोटिस जारी हुआ है। बाद में सीजेपी प्रमुख अभिजीत दीपके ने सवाल उठाए थे कि इससे पहले भी दास दो देशों की यात्रा कर चुके हैं, लेकिन तब सवाल नहीं उठा।

दास के वकील ने कोर्ट को बताया था, 'मेरे मुवक्किल को आव्रजन काउंटर पर रोका गया। उन्हें कोई आदेश नहीं दिखाया गया। न तो कोई लुकआउट सर्कुलर था और न ही किसी प्राधिकारी ने उनके विदेश जाने पर रोक लगाई थी।' वकील ने कहा, 'वह आज ही एक नयी याचिका पर सुनवाई का अनुरोध करते हैं। वह अब भी 27 नवंबर को ब्रिटेन पहुंच सकते हैं, जहां उनके ठहरने की व्यवस्था है।'

दीपके की तरफ से ये भी आरोप लगाए गए थे कि जब 7 सात साल पहले इसी सरकार ने पासपोर्ट जारी किया था, तो तब गड़बड़ियां क्यों नहीं मिलीं। उन्होंने कहा था कि सीजेपी का गठन होने और दास का पार्टी का मुख्य चेहरा बनाए जाने के बाद ये कार्रवाई की जा रही है। खबरें हैं कि चेन्नई स्थिति क्षेत्रीय कार्यालय से पासपोर्ट जारी किया गया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0