हरियाणा के गांव में पुलिस मुठभेड़, गोतस्करी का आरोपी मारा गया

Oct 15, 2026 - 14:14
 0  9
हरियाणा के गांव में पुलिस मुठभेड़, गोतस्करी का आरोपी मारा गया

गुरुग्राम.

नूंह के तावडू क्षेत्र के खरखड़ी गांव निवासी वांछित आरोपित शाहिद उर्फ आडवाणी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। नूंह क्राइम ब्रांच उसका पीछा करते हुए गुरुग्राम की ओर आई थी। सोहना के सिलानी गांव के पास बृहस्पतिवार को पुलिस और आरोपित के बीच मुठभेड़ हुई।

पुलिस के अनुसार, शाहिद गोतस्करी और एटीएम मशीन उखाड़ने के मामलों में वांछित था। उसकी तलाश में जुटी नूंह क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि वह गुरुग्राम की ओर आ रहा है। टीम ने पीछा किया और सिलानी गांव के पास उसे घेर लिया। इस दौरान मुठभेड़ हुई, जिसमें शाहिद मारा गया।

शाहिद उर्फ आडवाणी वर्ष 2018 में गुरुग्राम क्राइम ब्रांच की हिरासत से फरार हो गया था। इसके बाद से वह पुलिस की तलाश में था। उस पर गोतस्करी और एटीएम मशीन उखाड़ने समेत कई मामलों में संलिप्त होने का आरोप था। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0