ग्वालियर में लाड़ली बहनों को झटका, समग्र आईडी डिलीट होने से अटकी मासिक किस्त

Nov 28, 2026 - 04:14
 0  8
ग्वालियर में लाड़ली बहनों को झटका, समग्र आईडी डिलीट होने से अटकी मासिक किस्त

ग्वालियर
 प्रदेश में लाड़ली बहनाओं की उलझन समग्र आईडी ने बढ़ा दी है। ग्वालियर में पिछले दो माह में सैकड़ों मामले सामने आए हैं जिसमें महिलाओं का रुपये भी रूक गए हैं। लाड़ली बहना की किश्त जब खातों में नहीं पहुंची तो महिलाओं को महिला व बाल विकास विभाग के माध्यम से पता चला कि समग्र आईडी डिलीट हो गई है।

समग्र आईडी दोबारा जुड़वाने के लिए जारी जद्दोजहद
नगर निगम में कार्यालय में जाकर समग्र आईडी दोबारा जुड़वाने के लिए जद्दोजहद जारी है। हालांकि आइडी दोबारा जुड़ने के बाद पैसा मिलना शुरू हो गया है, लेकिन इस कारण दो से तीन महीने तक लाड़ली बहना की किश्तें प्राप्त करने में महिलाओं को परेशानी हुई। अक्टूबर में 500 और नवंबर इस माह में अभी तक 150 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं नगर निगम के अनुसार समग्र आईडी स्थानांतरित व अन्य सदस्यों की नई बनाने को लेकर इस तरह की परेशानियां सामने आती हैं। 

जिले में तीन लाख से ज्यादा महिलाएं हैं लाड़ली बहना
बता दें कि लाड़ली बहना योजना के तहत ग्वालियर जिले में तीन लाख से ज्यादा महिलाएं इसमें शामिल हैं। समग्र आईडी को लेकर पहले भी परेशानी सामने आई है, लेकिन इस बार पिछले दो माह में 650 से ज्यादा केस में ऐसी परेशानी बताई गई है। महिला बाल विकास के दफ्तर में महिलाएं चक्कर लगाती हैं पूछताछ करती हैं। कुछ महिलाओं ने यह भी बताया कि नगर निगम में आइडी को दोबारा जोड़ दिया जाता है लेकिन परेशानी होती है। समग्र आइडी से राशन कार्ड, मैरिज सर्टिफिकेट, स्कूलों में एडमिशन से लेकर कई सेवाएं जुड़ी हुईं तो ऐसे में यह भी संभव है कि इन योजनाओं को लेकर भी परेशानी हो रही हो।

दो से तीन माह का हो रहा झंझट
समग्र आईडी की उलझन में लाभार्थी महिलाओं के लिए दो से तीन माह का झंझट खड़ा हो रहा है। महिला जिसकी समग्र आइडी डिलीट हो जाती है, वह सबसे पहले महिला एवं बाल विकास के कार्यालय पहुंचती है और शिकायत करती हैं कि माह में आने वाली किश्त नहीं आ रही है। इसके बाद जांच में पता चलता है कि समग्र आईडी डिलीट हो गई है। इसके बाद भी महिला एवं बाल विकास विभाग वरिष्ठ स्तर पर अप्रूव लेता है इसके बाद पोर्टल पर दोबारा नाम अपलोड होता है।

    समग्र आईडी को लेकर कुछ मामले सामने आते हैं लेकिन दोबारा री-स्टोर हो जाते है। पोर्टल पर अपलोड कर दिया जाता है और किश्त चालू हो जाती है। - उपासना राय, जिला कार्यक्रम अधिकारी, ग्वालियर 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0