छत्तीसगढ़ में हैरान करने वाला मामला: 67 साल के प्रेमी ने 30 साल की प्रेमिका की ली जान

Aug 25, 2025 - 09:14
 0  6
छत्तीसगढ़ में हैरान करने वाला मामला: 67 साल के प्रेमी ने 30 साल की प्रेमिका की ली जान

धमतरी

शक, अफेयर और मर्डर! छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से 67 साल के आशिक द्वारा 37 साल छोटी प्रेमिका की हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या की वजह शक होना बताया गया है। बुजुर्ग बॉयफ्रेंड को इस बात का शक था कि उसकी गर्लफ्रेंड का किसी अन्य के साथ अफेयर चल रहा है। इसलिए उसने मौका पाकर चाकू गोदकर उसकी हत्या कर दी।

पूरा मामला धमतरी जिले के करेली बड़ी चौकी इलाके का है। बुजुर्ग बॉयफ्रेंड का नाम जगन्नाथ मारकंडे है। वह हसदा गांव का रहने वाला है। पेशे से किसान जगन्नाथ के ऊपर 30 साल की अपनी प्रेमिका पुष्पा मारकंडे की हत्या का आरोप है। जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच प्रेम संबंध था। दरअसल महिला का पति बीती साल से जेल में बंद था। तब से जगन्नाथ का महिला के घर आना-जाना लगा रहता था। धीरे-धीरे दोनों के बीच दूरियां कम हुईं और प्रेम संबंध बढ़ने लगा।

मगर सब कुछ ठीक नहीं रहा। बुजुर्ग बॉयफ्रेंड को अपनी प्रेमिका पर शक होने लगा। उसे शक था कि उसकी प्रेमिका किसी अन्य के साथ भी अवैध संबंध बनाए हुए है। जगन्नाथ ने इसी शक के चलते अपनी प्रेमिका की चाकू से गोद गोदकर हत्या कर दी। उसने महिला की पीठ और पेट पर कई वार किए। इस दौरान महिला का बेटा भी मौजूद था। उसने अपनी मां को बचाने का प्रयास किया तो उसे भी चोटें आईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने मां-बेटे को मगरलोड अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0