सपा-कांग्रेस की दोस्ती ICU में पहुंची, बस हार की औपचारिकता बाकी: यूपी भाजपा अध्यक्ष

Nov 26, 2026 - 16:14
 0  8
सपा-कांग्रेस की दोस्ती ICU में पहुंची, बस हार की औपचारिकता बाकी: यूपी भाजपा अध्यक्ष

लखनऊ
यूपी भाजपा के अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सपा-कांग्रेस गठबंधन और सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले ही दोनों दलों की दोस्ती आईसीयू में पहुंच चुकी है और अब मैदान में हार की औपचारिकता बाकी है।

पंकज चौधरी ने समाजवादी पार्टी के भविष्य के घोषणापत्र पर कहा कि झूठे वादों से ही पार्टी की हार की गारंटी सुनिश्चित हो जाएगी। सपा का झूठा घोषणापत्र जनता पहले भी देख चुकी है और इस बार भी उसे स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि सपा-कांग्रेस गठबंधन में युद्ध छिड़ा हुआ है। दोनों दलों के बीच जिस तरह बयानबाजी चल रही है, उससे साफ है कि चुनाव में उतरने से पहले ही गठबंधन का बंटाधार हो चुका है।

पंकज चौधरी ने कहा कि कांग्रेस ने सपा को 181 सीटों की सूची दी लेकिन सपा ने 26 सीटें देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि गठबंधन में सीटों का बंटवारा अभी पूरी तरह तय भी नहीं हुआ है, लेकिन समाजवादी पार्टी ने पांच सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। इससे गठबंधन की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0