अयोध्या, मथुरा और काशी को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; जांच तेज

Nov 5, 2026 - 13:44
 0  9
अयोध्या, मथुरा और काशी को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; जांच तेज

 अयोधया 
रामनगरी में दीपोत्सव के पहले बम धमाके की धमकी भरे ईमेल मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बुधवार को जिला न्यायालय और परमा अकादमी को धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद गुरुवार सुबह एक बार फिर हड़कंप मच गया। इस बार देवकाली बाईपास के पास स्थित अमर पब्लिक स्कूल को ईमेल भेजकर दीपावली के दिन बम धमाके करने की चेतावनी दी गई है। लगातार मिल रही धमकियों से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह स्कूल प्रबंधन को धमकी भरा ईमेल मिला। इसमें दीपावली के दिन स्कूल में बम धमाका करने की चेतावनी दी गई। ईमेल की जानकारी मिलते ही स्कूल प्रबंधन में अफरातफरी मच गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

गौरतलब है कि दीपोत्सव से ठीक पहले अयोध्या में अलग-अलग संस्थानों को निशाना बनाकर धमकी भरे ईमेल भेजे जा रहे हैं। बुधवार को जिला न्यायालय और परमा अकादमी को भी इसी तरह के ईमेल मिले थे। लगातार दूसरे दिन इस तरह की धमकियां मिलने से पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मामले को गंभीरता से ले रही हैं। ईमेल भेजने वाले की पहचान और धमकी की सत्यता की जांच की जा रही है।

अयोध्या में धमाके की फिर धमकी, स्कूल को ईमेल आया
इससे पहले दीपावली के पहले अयोध्या में कोर्ट और बच्चों को बम धमाकों से प्रभावित करने की धमकी भरा मेल दो आईडी पर आया था। पहला मेल जनपद न्यायालय की अधिकृत आईडी पर आया है, जिसमें कोर्ट परिसर में आठ नवम्बर को बम विस्फोट करने की बात कही गई है। दूसरा मेल रामनगरी के एक स्कूल को मिला है। जिसमें कथित तौर पर खालिस्तान नेशनल आर्मी के मेल में बम धमाकों का निशाना बच्चों को बनाने की चेतावनी दी गई है।

मथुरा-काशी को भी धमकी
काशी और मथुरा में भी बम धमाकों की धमकी दी गई है। बुधवार को न्यायालय की ईमेल आईडी पर एक ईमेल मिला। इस मेल में न्यायालय परिसर में आठ नवम्बर को बम विस्फोट तथा 27 नवम्बर तक इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम देने की धमकी दी गई है। रामनगरी स्थित स्कूल परमा एकेडमी को बम धमाके होने का ईमेल मिला है। ईमेल में दीपावली पर बम धमाके होने तथा इसका निशाना बच्चों के होने की बात कही गई है। ईमेल भेजने वाले ने अपना परिचय खालिस्तान नेशनल आर्मी कें इंजीनियर गुरनाख सिंह, डा. गुरनिरवैर सिंह के रूप में दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0