बंगाल में बोले अमित शाह- 'कमल का बटन दबाओ, भाजपा सरकार बनाओ, घुसपैठियों को भगाओ'

Apr 21, 2026 - 14:44
 0  9
बंगाल में बोले अमित शाह- 'कमल का बटन दबाओ, भाजपा सरकार बनाओ, घुसपैठियों को भगाओ'

कलकत्ता

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में चुनावी जंग गरमाई हुई है. दोनों राज्यों में सत्ता बचाने और हासिल करने की कोशिशें तेज हैं. पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए 23 और 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. जिसमें पहले चरण में 152 सीटों पर 23 अप्रैल को और दूसरे चरण में 142 सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान होगा. जबकि तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों पर 23 अप्रैल को वोटिंग होगी. सभी राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे 4 मई को आएंगे। 


पश्चिम बर्धमान में बोले अमित शाह- बंगाल से हर घुसपैठिए को निकाल देंगे
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बर्धमान में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव सिर्फ भाजपा के उम्मीदवार को विधायक बनाने या अपने कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री बनाने के लिए नहीं है.  शाह ने कहा, “ये चुनाव पूरे बंगाल को घुसपैठियों से मुक्त करने के लिए है. उन्होंने जनता से वादा किया कि 23 तारीख को कमल के निशान पर बटन दबाकर 5 तारीख को भाजपा की सरकार बना दो. फिर हम बंगाल से एक-एक घुसपैठिए को चुन-चुनकर बाहर निकाल देंगे. अमित शाह ने कहा कि भाजपा बंगाल में कानून का राज कायम करेगी और राज्य को अवैध घुसपैठ से पूरी तरह मुक्त करेगी। 

आसनसोल में बोलीं दिल्ली की सीएम- अब डर से आगे निकले बंगाल
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आसनसोल में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए लोगों से अपील की कि अब बंगाल को डर और आतंक से आगे निकलना चाहिए.  रेखा गुप्ता ने कहा कि बंगाल अब टीएमसी के गुंडों की पक्षपात वाली राजनीति को बर्दाश्त नहीं करेगा। 


गुंडों व माफिया को चुन- चुन कर जेल में डालेंगे
लोगों से बेखौफ मतदान करने की अपील करते हुए शाह ने कहा कि 23 मई को ममता का कोई भी गुंडा आपका बाल बांका नहीं कर पाएगा। टीएमसी के किसी भी गुंडे से किसी को डरने की जरूरत नहीं है। भाजपा सरकार बनते ही टीएमसी के गुंडों व माफिया को चुन- चुन कर जेल में डालेंगे। शाह ने कहा कि यह चुनाव घुसपैठियों को निकालने का चुनाव है। उन्होंने पूछा कि क्या ममता बनर्जी और उनका भतीजा ऐसा कर सकती है।

घुसपैठियों को चुन-चुन कर बाहर निकलेंगे
उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी सरकार ने बीएसएफ को भारत- बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बाड़ लगाने के लिए जमीन तक नहीं दी। शाह ने पार्टी के संकल्प पत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि हमने तय किया है कि भाजपा सरकार बनने के 45 दिनों के अंदर अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बिना तारबंदी वाले हिस्सों में बाड़ लगाने के लिए जरूरी भूमि बीएसएफ को सौंप दी जाएगी। उन्होंने फिर दोहराया कि भाजपा का वादा है कि न सिर्फ बंगाल से बल्कि पूरे देश से हम घुसपैठियों को चुन- चुन कर बाहर निकलेंगे।

बंगाल की अस्मिता की रक्षा टीएमसी नहीं कर सकती
उन्होंने आगे कहा कि बंगाल की अस्मिता की रक्षा टीएमसी नहीं कर सकती। कविगुरु रवींद्र नाथ टैगोर की विरासत को यूनेस्को के धरोहर में शामिल करने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया। बांग्ला को शास्त्रीय भाषा का दर्जा देने का काम मोदी सरकार ने किया।शाह ने आरोप लगाया कि ममता दीदी बहुसंख्यक समाज को डरा रही है। दीदी कह रही हैं कि टीएमसी नहीं रहेगी तो बहुसंख्यक समाज का अस्तित्व नहीं रहेगा। यह कहने वाली आप कौन होती है।

बहुसंख्यक समाज का अस्तित्व आपकी वजह से नहीं है। शाह ने सवाल किया कि आपके शासनकाल में मुर्शिदाबाद में हिंसा हुई, हिंदुओं को निशाना बनाया गया। रामनवमी त्योहार के दौरान शोभायात्राओं पर हमले हुए, सरस्वती पूजा करने की अनुमति नहीं दी गई, तब आप कहां थी।

भ्रष्टाचारियों से घोटाले का पाई-पाई का हिसाब लेंगे
शाह ने बंगाल में शिक्षक भर्ती से लेकर नगर निगम में हुए नियुक्तियों में हुए घोटाले, गाय तस्करी, राशन, मनरेगा, पीएम आवास घोटालों आदि का जिक्र करते हुए कड़ी चेतावनी दी। शाह ने कहा कि सारे भ्रष्टाचारियों को कह कर जाता हूं कि भाजपा की सरकार बनने पर घोटाले का पाई-पाई का हिसाब जनता को देना पड़ेगा। जिन्होंने गरीब जनता का हक लूटा है उनसे वापस वसूला जाएगा।

भाजपा सरकार में बेखौफ घूम पाएंगी बच्चियां 
महिला सुरक्षा पर घेरते हुए शाह ने कहा कि एक महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद ममता बनर्जी माताओं- बहनों की सुरक्षा नहीं कर सकीं। महिलाओं से उन्होंने आह्वान किया कि भाजपा की सरकार बना दीजिए, बच्चियां रात में एक बजे भी स्कूटी से बाहर बेखौफ घूम सकेंगी। कोई गुंडे- बदमाश उन्हें नहीं छेड़ पाएंगे। उन्होंने महिलाओं को भरोसा दिया कि भाजपा की सरकार बनने पर राज्य में न संदेशखाली न आरजी कर, न ला कालेज और न मेडिकल कालेज में दुष्कर्म जैसी घटनाएं होगी।

बंगाल में बोले सचिन पायलट- कांग्रेस पूरे राज्य की हर सीट पर चुनाव लड़ रही है
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने मुर्शिदाबाद में कहा कि बंगाल की जनता ने राज्य सरकार को भी तीन मौके दिए और केंद्र सरकार को भी. लेकिन दोनों सरकारों के बीच लगातार झगड़े की वजह से आम लोगों को बिना वजह बहुत परेशानी झेलनी पड़ी. सचिन पायलट ने कहा, पहली बार कांग्रेस पूरे राज्य की हर सीट पर चुनाव लड़ रही है. कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है. उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि इस बार कांग्रेस का प्रदर्शन बहुत बेहतर होगा. कांग्रेस अब बंगाल में मजबूती से वापसी कर रही है और लोगों की समस्याओं को हल करने के लिए पूरी ताकत से काम करेगी। 

असम-केरल-पुडुचेरी में बंपर हुई थी वोटिंग
असम में 75.91%, केरल में लगभग 78% और पुडुचेरी में 72% के आसपास वोटिंग दर्ज की गई थी। 

तमिलनाडु में स्टालिन बनाम पलानीस्वामी
तमिलनाडु की 234 सदस्यीय विधानसभा के लिए एक चरण में 23 अप्रैल को मतदान होगा.मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन की डीएमके सत्ता में है.2021 में डीएमके गठबंधन ने 133 सीटें जीती थीं. मुख्य मुकाबला डीएमके और एआईएडीएमके के बीच है.एआईएडीएमके के नेता एडप्पादी के. पलानीस्वामी (ईपीएस) का बीजेपी के साथ गठबंधन है, जो डीएमके के लिए चुनौती बन रहा है। 

 बंगाल में ममता बनाम सुवेंदु-बीजेपी की टक्कर
पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव दो चरणों में हो रहे हैं. पहले चरण में 23 अप्रैल को 152 सीटों पर और दूसरे चरण में 29 अप्रैल को 142 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. बहुमत के लिए 148 सीटें चाहिए. मुख्य मुकाबला तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बीच है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की टीएमसी सत्ता में है. बीजेपी के राज्य नेता सुवेंदु अधिकारी विपक्ष की अगुवाई कर रहे हैं. 2021 में टीएमसी ने 215 सीटें जीती थीं. ममता अब भी 226 से ज्यादा सीटें हासिल करने का दावा कर रही हैं। 

तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले सभी राजनीतिक पार्टियां प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक रही हैं. बंगाल में पहले चरण और तमिलनाडु में सभी सीटों पर प्रचार का शोर आज (मंगलवार), 21 अप्रैल शाम को थम जाएगा. दोनों राज्यों में 23 अप्रैल को मतदान होगा. चुनाव आयोग (EC) के नियमों के अनुसार, मतदान से 48 घंटे पहले प्रचार थमने के साथ सभी तरह की सार्वजनिक रैलियों और राजनीतिक रोड शो पर रोक लग जाती है। 

बता दें कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से बतौर तृणमूल कांग्रेस (TMC) उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. भारतीय जनता पार्टी (BJP) से टीएमसी की सीधी टक्कर है. भारतीय जनता पार्टी ममता बनर्जी के गढ़ में सत्ता हासिल करना चाहती है. ममता बनर्जी 3 बार से पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री हैं. 2026 के चुनाव में टीएमसी जीती तो ममता बनर्जी लगातार चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगी. वहीं, तमिलनाडु में डीएमके और एआईएडीएमके के बीच मुख्य मुकाबला है। 

घुसपैठ के मुद्दे पर ममता सरकार को घेरते हुए शाह ने तीखे तेवर दिखाए। उन्होंने स्पष्ट लहजे में कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद चुन-चुनकर घुसपैठियों को राज्य से बाहर निकाला जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी सरकार सीमा पर कंटीले तार लगाने के लिए बीएसएफ को जमीन मुहैया नहीं करा रही है, लेकिन भाजपा सरकार के शपथ लेने के मात्र 45 दिनों के भीतर इस समस्या को जड़ से खत्म कर दिया जाएगा। राज्य की आर्थिक स्थिति और भ्रष्टाचार का जिक्र करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि बंगाल में सिंडिकेट राज हावी है। निर्माण कार्यों के लिए आम जनता से जबरन टैक्स वसूला जा रहा है।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि भाजपा शासन में भ्रष्टाचार की कोई जगह नहीं होगी और विकास का पैसा सीधे आम आदमी तक पहुंचेगा। साथ ही उन्होंने राजबंशी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने और एक आदिवासी विश्वविद्यालय बनाने का बड़ा चुनावी वादा भी किया। अपने संबोधन में शाह ने अयोध्या के राम मंदिर का उल्लेख करते हुए कहा कि 2019 में मोदी सरकार की वापसी ने ही भव्य मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने विपक्ष पर इस मुद्दे को दशकों तक लटकाने का आरोप लगाया। साथ ही, बाबरी मस्जिद और अलगाववादी ताकतों के संदर्भ में ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाते हुए शाह ने कहा कि टीएमसी सरकार युवाओं को रोजगार देने के बजाय भाई-भतीजावाद और तुष्टिकरण की राजनीति को बढ़ावा दे रही है। अमित शाह के इन आक्रामक वादों और तीखे प्रहारों ने उत्तर बंगाल की चुनावी जंग को और भी अधिक धार दे दी है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0