एमपी बोर्ड के छात्रों को बड़ी राहत, अब 10वीं-12वीं के दो अंक वाले सवालों में भी मिलेगा विकल्प

Nov 25, 2026 - 17:14
 0  9
एमपी बोर्ड के छात्रों को बड़ी राहत, अब 10वीं-12वीं के दो अंक वाले सवालों में भी मिलेगा विकल्प

भोपाल

 माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है। अब दो अंक वाले छोटे सवालों में पहले की तरह आंतरिक विकल्प मिलेगा। यानी विद्यार्थियों को दो अंक के प्रश्न में दिए गए दो विकल्पों में से किसी एक का उत्तर लिखना होगा।

मंडल ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं से 12वीं तक की परीक्षाओं के प्रश्न पत्रों में आंतरिक विकल्प को लेकर पहले दिशा-निर्देश जारी किए थे। अब इनमें आंशिक बदलाव किया गया है।

केवल इस सत्र में लागू रहेगा संशोधित नियम

नए निर्देश के अनुसार, केवल इस सत्र (2026-27) में 10वीं और 12वीं की परीक्षा के दो अंक वाले अतिलघुत्तरीय प्रश्नों में पहले की तरह विकल्प दिया जाएगा। मंडल ने साफ किया है कि इसके अलावा पहले जारी किए गए सभी निर्देश लागू रहेंगे। उनमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।

 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0