डॉ. विनय उत्कृष्ट कृषक रत्न सम्मान से सम्मानित

Nov 2, 2026 - 10:44
 0  8
डॉ. विनय उत्कृष्ट कृषक रत्न सम्मान से सम्मानित

डॉ. विनय उत्कृष्ट कृषक रत्न सम्मान से सम्मानित

 कृषि शिक्षा के विस्तार के लिए 30 एकड़ जमीन और 60 लाख रू का अनुकरणीय दान 

बिलासपुर 
 किसानों के उत्थान और कृषि आधारित शिक्षा को प्रोत्साहित करने के क्षेत्र में योगदान के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भवानी साव रामलाल साव धर्मादा ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. विनय गुप्ता को 'उत्कृष्ट कृषक रत्न सम्मान' से सम्मानित किया। 
      समाज सेवा के क्षेत्र में वर्षों से सक्रिय इस ट्रस्ट द्वारा वर्ष 2008 में मुंगेली में कृषि इंजीनियरिंग महाविद्यालय की स्थापना एवं कृषि शिक्षा के विस्तार के उद्देश्य से तीस एकड़ जमीन और 60 लाख रुपये का दान दिया गया था।
ट्रस्ट की यह पहल जिले में कृषि आधारित तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जाती है। ग्राम चालान में स्थित दान की गई भूमि का उपयोग कृषि शिक्षा के विस्तार के लिए किया जा रहा है। इससे मुंगेली और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को कृषि इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में मदद मिली है। भवानी साव रामलाल साव धर्मादा ट्रस्ट काफ़ी पहले से ही शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाते आ रहा है। क्षेत्र में कृषि शिक्षा और अनुसंधान से जुड़ी सुविधाओं के विस्तार की मांग लंबे समय से उठती रही है। ऐसे में ट्रस्ट द्वारा भूमि और आर्थिक सहयोग प्रदान करना क्षेत्र में शैक्षणिक सुविधाओं के विकास की दिशा में अहम पहल है।डॉ. विनय गुप्ता को मिला 'उत्कृष्ट कृषक रत्न सम्मान' कृषि शिक्षा के विस्तार और किसानों के उत्थान के लिए किए गए योगदान को सम्मानित करने का अवसर है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0