हरियाणा नगर निगम चुनाव का ऐलान: अंबाला में 10 मई को वोटिंग, 13 को नतीजे

Apr 13, 2026 - 12:14
 0  7
हरियाणा नगर निगम चुनाव का ऐलान: अंबाला में 10 मई को वोटिंग, 13 को नतीजे

चंडीगढ़.

हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश में नगर निगम चुनाव को लेकर हरियाणा चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है। चुनाव आयोग ने प्रेस कान्फ्रेंस शेडयूल जारी कर दिया है। हरियाणा चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि सोनीपत-पंचकूल और अंबाला नगर निगम में 10 मई को वोटिंग होगी और 13 को रिजल्ट आएगा। चुनाव का समय 8 से 6 बजे होगा।

जानें क्या रहेगा शेड्यूल

  •     नामांकन नोटिस-15 अप्रैल
  •     नामांकन 21 से 25 अप्रैल तक
  •     नामांकन पत्रों की जांच- 27 अप्रैल
  •     नाम वापसी- 28 अप्रैल उसी दिन चुनाव चिन्ह मिलेंगे
  •     वोटिंग-10 मई
  •     दोबारा मतदान-12 मई
  •     मतगणना-13 मई को होगी

राज्य चुनाव आयुक्त देवेंद्र कल्याण ने बताया कि पंचायत के उपचुनाव भी नगर निकायों के साथ होंगे। पानीपत और करनाल जिला परिषद के 1-1 वार्ड, 12 ब्लॉक समिति सदस्यों, 29 सरपंच, 485 पंचों के लिए वोटिंग होगी। वोटिंग के ऐलान के साथ ही सभी जगह चुनाव आचार संहिता लागू कर दी गई है। 

कहां-कहां चुनाव होंगे

  • नगर निगमः अंबाला, पंचकूला व सोनीपत
  • नगर परिषदः रेवाड़ी
  • नगर पालिकाः सांपला (रोहतक), उकलाना (हिसार) व धारूहेड़ा (रेवाड़ी)

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0