धनबाद भूधसान के बाद अवैध कोयला खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, एसडीएम के नेतृत्व में भारी मात्रा में कोयला और वाहन जब्त

Apr 3, 2026 - 13:14
 0  8
धनबाद भूधसान के बाद अवैध कोयला खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, एसडीएम के नेतृत्व में भारी मात्रा में कोयला और वाहन जब्त

धनबाद
धनबाद में सोनारडीह भूधसान के बाद प्रशासन अवैध कोयला खनन के खिलाफ सख्त हो गया है. एसडीएम लोकेश बारंगे के नेतृत्व में कई स्थानों पर छापेमारी कर कोयला और वाहनों की जब्ती की गई और अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए.
 झारखंड के धनबाद में सोनारडीह भूधसान मामले धनबाद एसडीएम (सदर अनुमंडल दंडाधिकारी) लोकेश बारंगे के नेतृत्व में अवैध कोयला खनन और संबंधित गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की गई.

अभियान में कौन कौन थे शामिल
इस अभियान में माइनिंग अधिकारी, बाघमारा अंचल अधिकारी गिरजनंद किस्कू, बीसीसीएल कतरास क्षेत्र के महाप्रबंधक सुधाकर प्रसाद, उमंग ठक्कर, अशोक कुमार, प्रेम शर्मा, कतरास थाना प्रभारी प्रवीण कुमार, तेतुलमारी थाना प्रभारी विवेक चौधरी और अन्य पुलिस बल शामिल थे.

कई स्थानों पर छापेमारी, कोयला और वाहन जब्त
धनबाद एसडीएम ने गजली टांड, रामकनाली के सूर्य मंदिर और तेतुलमारी के खास सिजुआ सहित आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर कोयला और वाहन जब्त करने के आदेश दिए. उन्होंने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अवैध मुहाने को भराई करवाकर फोटो और वीडियो सहित रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए. एसडीएम श्री बारंगे ने कहा कि 100 प्रतिशत कार्रवाई होनी चाहिए.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0