पंजाब में पाकिस्तान के लिए जासूसी का बड़ा खुलासा, 5 गिरफ्तार, 15 संदिग्ध एजेंसियों के रडार पर

Jun 29, 2026 - 09:14
 0  9
पंजाब में पाकिस्तान के लिए जासूसी का बड़ा खुलासा, 5 गिरफ्तार, 15 संदिग्ध एजेंसियों के रडार पर

जालंधर.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार तीन युवकों से पूछताछ और काल डिटेल रिकार्ड तथा डिजिटल गतिविधियों की पड़ताल कर पुलिस ने 15 से अधिक ऐसे लोगों को चिन्हित किया है, जो पिछले कुछ समय से आरोपितों के लगातार संपर्क में थे। इनमें आरोपितों के रिश्तेदार, करीबी परिचित और अन्य संदिग्ध शामिल हैं।

संदिग्धों की पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन उनकी तलाश में पंजाब के विभिन्न जिलों और अन्य राज्यों में छापेमारी की जा रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इन लोगों का जासूसी नेटवर्क से कोई संबंध था या नहीं। इसी कड़ी में पांच लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है, हालांकि पुलिस अधिकारियों ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। फिलहाल हिरासत में लिए गए आरोपितों के मोबाइल से कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी मिली हैं।

पुलिस आरोपितों के बैंक खातों, डिजिटल ट्रांजेक्शन और विदेशी नंबरों से संपर्क की भी जांच कर रही है। यदि किसी बड़े नेटवर्क की पुष्टि होती है, तो और गिरफ्तारियां संभव हैं। बता दें कि हाल ही में गिरफ्तार किए गए आरोपितों में सचिन खोसला, भारत वर्मा उर्फ सन्नी और प्रदीप सिंह शामिल हैं, जो पाकिस्तान में गैंग्सटर शहजाद भट्टी और हमास गुज्जर के संपर्क में थे। आरोपित सरकारी कार्यालयों और संवेदनशील स्थानों से सूचनाएं जुटाकर पाकिस्तान भेज रहे थे। पुलिस ने उनके मोबाइल फोन और डिजिटल उपकरण जब्त कर लिए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0