ई-मेल से विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Mar 13, 2026 - 11:44
 0  6
ई-मेल से विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

पटना

 बिहार विधानसभा को शुक्रवार को एक ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इस सनसनीखेज सूचना के बाद विधानसभा प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने तुरंत बैठक बुलाई।

अध्यक्ष की आपात बैठक
धमकी की खबर मिलते ही विधानसभा अध्यक्ष ने सभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक आपात बैठक की। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा की गई। अध्यक्ष ने प्रभारी सचिव ख्याति सिंह को निर्देशित किया कि वे इस मामले की तत्काल जानकारी राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक (DGP) को दें, ताकि उच्च स्तरीय जांच सुनिश्चित की जा सके।

छावनी में तब्दील हुआ विधानसभा परिसर
धमकी के बाद विधानसभा परिसर की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियों और डॉग स्क्वायड की मदद से पूरे परिसर के कोने-कोने की जांच की गई। परिसर में आने-जाने वाले हर व्यक्ति और संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है। विधानसभा के आसपास के क्षेत्रों में भी गश्त बढ़ा दी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0