Punjab में तीन दिन तक धुंध का यलो अलर्ट, जालंधर-खन्ना में AQI 200 पार

Nov 25, 2026 - 09:14
 0  8
Punjab में तीन दिन तक धुंध का यलो अलर्ट, जालंधर-खन्ना में AQI 200 पार

अमृतसर.

पंजाब का तापमान सामान्य बना हुआ है। औसत अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब बना हुआ है। लेकिन, मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) चंडीगढ़ की तरफ से राज्य में धुंध को लेकर यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। ये अलर्ट आज और आने वाले दो दिन और बना रहेगा।

हिमाचल प्रदेश से सटे जिलों में डेंस फॉग देखने को मिल सकती है। केंद्रीय प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार राज्य में एयर क्वालिटी इंडेक्स दो शहरों को छोड़ अन्य में चिंताजनक स्थिति में हैं। बठिंडा और रूपनगर में हालात सामान्य बने हुए हैं, जबकि अन्य शहरों में ये 100 से 280 के बीच में बना हुआ है। सबसे बुरे हालात जालंधर और खन्ना में बने हुए हैं, जहां AQI 200 पार हो चुका है।

पंजाब के शहरों में AQI का स्तर -
शहर (City)     वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI)

अमृतसर     152
बठिंडा     61
जालंधर     210
खन्ना     279
लुधियाना     194
पटियाला     122
रूपनगर     46

आज 7 जिलों में धुंध का अलर्ट जारी -
मौसम विभाग के अनुसार पंजाब के जिलों में घने कोहरे/धुंध का अलर्ट जारी है।
25 नवंबर 2026: पठानकोट, अमृतसर, गुरदासपुर, होशियारपुर, कपूरथला, रूपनगर और जालंधर जिलों में कुछ स्थानों पर घने कोहरे का अलर्ट है।
26 नवंबर 2026: पठानकोट, अमृतसर, तरनतारन, गुरदासपुर, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब और रूपनगर जिलों में घने कोहरे की चेतावनी दी गई है।
27 नवंबर 2026: पठानकोट, अमृतसर, तरनतारन, गुरदासपुर, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब और रूपनगर  जिलों में घने कोहरे का अलर्ट है।
28 नवंबर 2026: पंजाब के सभी जिलों के लिए मौसम सामान्य रहेगा और किसी भी जिले में कोहरे की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

तापमान में दिखा हल्का बदलाव
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग  चंडीगढ़ द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, पंजाब के औसतन अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री की हल्की बढ़ोतरी देखी गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरे प्रदेश में मौसम सामान्य और शुष्क ही बना हुआ है। राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा एयरपोर्ट पर 30.9 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि रूपनगर में 29.9 डिग्री, बठिंडा शहर में 29 डिग्री, पटियाला में 27.8 डिग्री, फिरोजपुर व तरनतारन में 27.5 डिग्री, चंडीगढ़ सिटी में 27.3 डिग्री, कपूरथला में 26.7 डिग्री, लुधियाना में 26.6 डिग्री, होशियारपुर में 26.4 डिग्री, अमृतसर में 25.9 डिग्री, गुरदासपुर में 25.5 डिग्री और पठानकोट में 25 डिग्री अधिकतम तापमान रहा। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0