केंद्रीय एमएसएमई मंत्री मांझी से मिले मंत्री काश्यप, मध्यप्रदेश के विकास पर हुई चर्चा

Nov 27, 2026 - 15:44
 0  9
केंद्रीय एमएसएमई मंत्री मांझी से मिले मंत्री काश्यप, मध्यप्रदेश के विकास पर हुई चर्चा

केंद्रीय एमएसएमई मंत्री मांझी से मंत्री काश्यप ने की सौजन्य भेंट
केंद्रीय मंत्री ने की मध्यप्रदेश की तारीफ
लंबित प्रकरण भी शीघ्र होंगे हल - मंत्री काश्यप

भोपाल 

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप ने केंद्रीय एमएसएमई मंत्री जीतनराम मांझी से नई दिल्ली में सौजन्य भेंट कर मुख्यमंत्री डाँ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में एमएसएमई में हुए ऐतिहासिक कार्यों के बलवूते पर आए निवेश और इंडस्ट्रीज से बढ़े रोजगार से आए बदलाव की जानकारी दी और MSE-CDP की लंबित राशि जारी करने का अनुरोध किया। केंद्रीय मंत्री मांझी ने मध्यप्रदेश की तारीफ करते हुए सभी मामलों के शीघ्र समाधान का भरोसा दिया है।

केंद्रीय मंत्री मांझी ने मध्यप्रदेश में एमएसएमई के विस्तार के लिए एमएसएमई इकाईयों को दी जा रही प्रोत्साहन राशि के लिए मुख्यमंत्री डाँ. मोहन यादव और विभाग की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश देश का अग्रणी राज्य है जिसने रैम्प योजना में  अग्रणी स्थान अर्जित करने के साथ ही एमएसएमई पंजीयन में भी बेहतर कार्य किया है। एमएसएमई मंत्री काश्यप ने बताया कि मध्यप्रदेश में MSME क्षेत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए भारत सरकार की MSE-CDP (सूक्ष्म लघु उद्यम क्लस्टर विकास कार्यक्रम) तथा RAMP योजनाएं संचालित की जा रही हैं। मध्यप्रदेश सरकार सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग द्वारा MSE-CDP अंतर्गत विगत माह में स्वीकृत 15 परियोजनाओं में से 10 परियोजनाओं के केंद्रीय अंश ₹7,884.40 लाख के प्रस्ताव पोर्टल पर प्रेषित किए गए हैं एवं 5 परियोजनाओं के प्रस्ताव SIDBI में लंबित हैं।

100 करोड़+बजट वाले राज्यों में मध्यप्रदेश दूसरा

केंद्रीय मंत्री मांझी को मंत्री काश्यप ने बताया कि RAMP अंतर्गत 150.51 करोड़ रूपये की योजना स्वीकृत हुई है। योजना के सभी 12 घटकों में कार्य प्रारंभ है, केंद्रीय राशि व्यय में मध्यप्रदेश राष्ट्रीय स्तर पर 6वें और ₹100 करोड़ + बजट वाले राज्यों में दूसरे स्थान पर है। पूर्व में MSE-CDP अंतर्गत स्वीकृत 11 क्लस्टरों में से 4 पूर्ण व 7 प्रगतिशील हैं। अलीराजपुर CFC भवन का 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। 

लंबित प्रस्तावों को निराकृत करने का भरोसा

मध्यप्रदेश के एमएसएमई मंत्री काश्यप ने  केंद्रीय मंत्री मांझी से आग्रह किया कि MSE-CDP अंतर्गत ₹2,250.50 लाख की शेष राशि विमुक्त करने के लिए संबंधितों को समुचित निर्देश देने का कष्ट करें। उन्होंने MSE-CDP की लंबित राशि का भुगतान के साथ ही नवीन प्रस्तावों की स्वीकृति एवं मूल्यांकन समय-सीमा में करने के लिए संबंधितों को आवश्यक निर्देश देने संबंधी अनुरोध भी किया। मंकाश्यप ने बताया कि केंद्रीय मंत्री मांझी से चर्चा सार्थक रही है और उन्होंने लंबित मामले शीघ्र हल होने का आश्वासन भी दिया है।

 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0