होली पर 'नो रूम' व 'रीग्रेट' से मिलेगी राहत, कोलकाता और नई दिल्ली तक चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

Feb 14, 2026 - 15:44
 0  7
होली पर 'नो रूम' व 'रीग्रेट' से मिलेगी राहत, कोलकाता और नई दिल्ली तक चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

मुजफ्फरपुर.

होली पर्व को लेकर ट्रेनों में नो रूम और रीग्रेट की स्थिति से जूझ रहे यात्रियों के लिए राहत की खबर है। त्योहार के दौरान बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कोलकाता (हावड़ा) और नई दिल्ली के लिए कई होली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का फैसला किया है। इससे घर लौटने की तैयारी कर रहे यात्रियों को काफी हद तक सहूलियत मिलने की उम्मीद है।

रेलवे के अनुसार, हावड़ा–कोलकाता और नई दिल्ली–आनंद विहार रूट पर पहले से ही टिकटों की भारी मारामारी है। नियमित ट्रेनों में सीटें फुल हो चुकी हैं और अधिकांश ट्रेनों में नो रूम या रीग्रेट की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में स्पेशल ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी। मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी समेत उत्तर बिहार के यात्रियों को इन ट्रेनों का सीधा लाभ मिलेगा।
                           हावड़ा/कोलकाता के लिए होली स्पेशल ट्रेनें -
03043/03044 हावड़ा–रक्सौल–हावड़ा स्पेशल
(सीतामढ़ी–दरभंगा–समस्तीपुर–बरौनी–झाझा के रास्ते)
यह ट्रेन 28 फरवरी, 7 व 14 मार्च (शुक्रवार) को हावड़ा से रात 23.05 बजे खुलेगी।
वहीं 1, 8 व 15 मार्च (शनिवार) को रक्सौल से शाम 17.45 बजे प्रस्थान करेगी।

03045/03046 हावड़ा–रक्सौल–हावड़ा स्पेशल
यह ट्रेन 1 व 2 मार्च (रविवार एवं सोमवार) को हावड़ा से 23.05 बजे खुलेगी।
वापसी में 2 व 3 मार्च (सोमवार एवं मंगलवार) को रक्सौल से 17.45 बजे खुलेगी।

03185 कोलकाता–मधुबनी–कोलकाता स्पेशल
(दरभंगा–समस्तीपुर–बरौनी–झाझा के रास्ते)
27 फरवरी को कोलकाता से रात 23.50 बजे खुलेगी।

03186 मधुबनी–कोलकाता स्पेशल
28 फरवरी (शनिवार) को मधुबनी से दोपहर 15.30 बजे प्रस्थान करेगी।

नई दिल्ली के लिए होली स्पेशल ट्रेनें -

  1. 04054/04053 नई दिल्ली–बरौनी–नई दिल्ली स्पेशल (गोरखपुर–छपरा–हाजीपुर के रास्ते)
  2. 04060/04059 नई दिल्ली–सुपौल–नई दिल्ली स्पेशल (गोरखपुर–छपरा–हाजीपुर–बरौनी–मानसी–सहरसा के रास्ते)
  3. 04010/04009 दिल्ली–सीतामढ़ी–दिल्ली स्पेशल (गोरखपुर–नरकटियागंज–रक्सौल के रास्ते)

    रेलवे अधिकारियों ने बताया कि होली के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने और नो रूम–रीग्रेट की समस्या से राहत देने के उद्देश्य से इन विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की समय-सारिणी की जानकारी जरूर ले लें और आरक्षित टिकट के साथ ही सफर करें, ताकि किसी तरह की असुविधा न हो।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0