प्रियंका चोपड़ा बेटी में भर रहीं हिंदू संस्कार, हिंदू परवरिश पर निक जोनस का बयान

Feb 12, 2026 - 15:44
 0  6
प्रियंका चोपड़ा बेटी में भर रहीं हिंदू संस्कार, हिंदू परवरिश पर निक जोनस का बयान

लॉस एंजिल्स

प्रियंका चोपड़ा भले सात समंदर पार भारत से बहुत दूर रह रही हों लेकिन उन्होंने अपने देसी अंदाज और भारतीय संस्कृति को कभी नहीं छोड़ा। अपने विदेशी पति निक जोनस भी अब भारतीय संस्कृति और हिंदुत्व को अच्छी तरह महसूस करने लगे हैं। निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का पालन-पोषण हिंदू मूल्यों के साथ कर रहे हैं।

निक जोनस ने हाल ही में अपनी बातचीत में इस बारे में काफी सारी बातें कही हैं। निक इन दिनों अपने एल्बम 'संडे बेस्ट' के प्रमोशन में जुटे हैं और अपने हालिया इंटरव्यू में उन्होंने अपने परिवार के बारे में बातें कीं। उन्होंने अपनी हालिया बातचीत में बेटी के पालन-पोषण पर निक ने बातें कीं।

Zach Sang Show में नजर आए निक जोनस ने अपने प्रोजेक्ट के अलावा अपनी फैमिली पर बातें करते हुए कहा कि जब एक एक नन्हा सा बच्चा पहली बार किसी चीज का अनुभव करता है तो ये अद्भुत होता है। एक पिता और एक आर्टिस्ट के रूप में अपनी जिम्मेदारी को लेकर बातें करते हुए निक जोनस ने कहा, 'किसी चिड़चिड़े बच्चे से सहानुभूति और प्यार से पेश आना, माता-पिता होने का सबसे दिलचस्प पहलू रहा है।'

उन्होंने आगे कहा, 'मैं अब उन चीजों के बारे में लिख रहा हूं जो मैं उसे समझाना चाहता हूं। वो सुनेगी और मैं इस बात को नजरअंदाज नहीं कर सकता। उसे हमारा गाना (लव मी टू हेवन) बहुत पसंद है और हम इसे हमेशा सेट की शुरुआत में बजाते हैं। प्रियंका के साथ स्टेज के किनारे उसकी ड्रेस पकड़े हुए उसके कई शानदार वीडियो हैं, क्योंकि वह बस दौड़कर हमारे साथ शामिल होना चाहती है।'

इसी पॉडकास्ट पर निक से भारतीय संस्कृति के बारे में पूछा गया। उन्होंने इसका जवाब देते हुए कुछ ऐसा कहा जिसे सुनकर भारतीय फैन्स जमकर तारीफ कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह हमेशा से एक बड़ा परिवार चाहते थे और उन्हें खुशी है कि प्रियंका भी यही सोचती हैं। भारत में अपनी पहली यात्रा को याद करते हुए निक ने इस बातचीत में कहा, 'जब मैं पहली बार भारत गया तो वो अनुभव एकदम जादू वाला था। मुझे प्रियंका के दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताने और भारतीय संस्कृति को और भी गहराई से समझने का मौका मिला। कुछ भारतीय परंपराएं और त्योहार अब मेरी फेवरेट परंपराएं और त्योहार बन गए हैं।' निक ने ये भी कहा- मेरे जीवन की कुछ सबसे प्यारी यादें या तो भारत से जुड़ी हैं या भारत के आसपास के इलाकों से।

निक भी अब भारतीय संस्कृति में रच-बस गए हैं। उन्होंने इसकी जमकर तारीफ की और कहा कि बेटी मालती का पालन-पोषण हिंदू मूल्यों के साथ ही हो रहा है, क्योंकि इस धर्म ने उनकी भी स्प्रिचुअलिटी को भी बदल दिया है। उन्होंने कहा, 'यह वाकई अविश्वसनीय रहा है। मैंने हिंदू धर्म के बारे में बहुत कुछ सीखा है, जो अद्भुत है। यह गहरा और सुंदर है, और कर्म का अभ्यास और दूसरों के साथ वैसा ही व्यवहार करना जैसा आप अपने साथ करवाना चाहते हैं... और आपके पास अच्छे फल का आना बहुत सुंदर है।'

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0