एनडीएमसी चेयरमैन ने सफाई कर्मियों, मालियों और उनके सुपरवाइजरों को रेनकोट और छाते वितरित किए।

नई दिल्ली, 3 जुलाई, 2025। नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) के चेयरमैन - श्री केशव चंद्रा ने आज सफाई कर्मियों और मालियों के साथ-साथ उनके सुपरवाइजर को नगर निकाय की ओर से रेनकोट और छाते वितरित किए।
पालिका परिषद की इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि राजधानी के अग्रिम पंक्ति के सफाई कर्मचारी, बागवानी क्षेत्र के कर्मचारी और उनके सुपरवाइजर मानसून के मौसम में भी सुरक्षित और आराम से अपने आवश्यक कर्तव्यों को जारी रख सकें।
यह छाता और रेनकोट वितरण समारोह नई दिल्ली क्षेत्र के रोल कॉल सेंटर में हुआ, जहाँ श्री केशव चंद्रा ने व्यक्तिगत रूप से सफाई कर्मियों और बागवानी क्षेत्र के कर्मचारियों - मालियों को 2600 रेनकोट सौंपे। उन्होंने उनके सुपरवाइजरों को 200 छाते भी वितरित किए गए। ये सुरक्षात्मक साधन उन्हें मौसम की चुनौतियों के बावजूद बिना किसी व्यवधान के अपनी ज़िम्मेदारियाँ निभाने में सक्षम बनाएगा।
इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए, एनडीएमसी के अध्यक्ष श्री चंद्रा ने सफाई कर्मियों और मालियों के समर्पण और कड़ी मेहनत की सराहना की, शहर की साफ-सफाई, स्वच्छता और सुंदरता को बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने अपने कर्मचारियों के कल्याण की रक्षा करने और उन्हें अपने कर्तव्यों को प्रभावी ढंग से पूरा करने के लिए आवश्यक उपकरण प्रदान करने के लिए एनडीएमसी की अटूट प्रतिबद्धता को भी दोहराया।
श्री केशव चंद्रा ने कहा कि- "यह छोटा लेकिन सार्थक कदम सफाई कर्मियों और मालियों के प्रति हमारी संगठन की कृतज्ञता को दर्शाता है, जिनके अथक प्रयास हमारे शहर को स्वच्छ, हरा-भरा और रहने योग्य बनाए रखते हैं। हम उनकी कार्य स्थितियों को बेहतर बनाने और उनकी भलाई सुनिश्चित करने के लिए समर्पित हैं।"
उन्होंने कहा कि यह पहल एनडीएमसी द्वारा अपने सफाई कर्मचारियों, मालियों और अन्य फील्ड स्टाफ सदस्यों के कल्याण और कार्य स्थितियों को बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों का एक हिस्सा है। इन कर्मचारियों के अमूल्य योगदान को मान्यता देकर, एनडीएमसी एक सहायक और सम्मानजनक कार्य वातावरण बनाने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।
श्री चंद्रा ने आगे यह भी कहा कि एनडीएमसी को अपने मेहनती कर्मचारियों की टीम पर गर्व है, जिनकी प्रतिबद्धता और सेवा शहर के रख-रखाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। परिषद अपने कर्मचारियों को समर्थ और सशक्त बनाने के अपने मिशन में दृढ़ है और एक स्वच्छ, हरित और स्वस्थ नई दिल्ली को आकार देने में उनकी अपरिहार्य भूमिका को भी स्वीकार करती है।
What's Your Reaction?






